सिरिसेना ने विस्थापित तमिलों को छह महीने के भीतर फिर से बसाने का संकल्प लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2015 4:19 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो: श्रीलंका में तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के दौरान विस्थापित तमिलों की दुर्दशा से आहत देश के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने उन्हें छह महीने के भीतर फिर से बसाने के लिए एक विशेष कार्यबल के गठन का वादा किया है. सिरिसेना ने कल जाफना में आयोजित एक क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इन […]
विज्ञापन
कोलंबो: श्रीलंका में तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के दौरान विस्थापित तमिलों की दुर्दशा से आहत देश के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने उन्हें छह महीने के भीतर फिर से बसाने के लिए एक विशेष कार्यबल के गठन का वादा किया है.
सिरिसेना ने कल जाफना में आयोजित एक क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इन लोगों को छह महीने के भीतर इनके मूल स्थान पर फिर से बसाने के लिए मैं एक विशेष ‘प्रेसिडेंशियल टास्क फोर्स’ का गठन करुंगा और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सेना, पुलिस और देश की एजेंसियों को साथ मिलाकर इनकी मदद ली जाएगी.”
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं उनके घरों के अंदर गया और जिस दयनीय हालत में वो जी रहे हैं मैंने उन्हें खुद देखा.” सिरिसेना ने उन पर और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पर देश के उत्तरी क्षेत्र में लागू कठोर सुरक्षा स्थिति में ढील देकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाने वालों की आलोचना की.
उन्होंने कहा, ‘‘कोलंबो में बैठकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर शोर मचाने वाले लोगों को मैं आमंत्रित करना चाहता हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और उनके हालात देखें. अगर वे देश के उत्तरी क्षेत्र की यात्रा करना चाहते हैं तो मैं उन्हें हर सुविधा मुहैया कराउंगा .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




