पाकिस्तान ने किया मिसाइल शाहीन-3 का परीक्षण

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की शाहीन तृतीय बैलेस्टिक मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया जो 2750 किलोमीटर की दूरी तक परमाणु आयुध ले जा सकती है. उसके दायरे में कई भारतीय शहर आ सकते हैं. सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की शाहीन तृतीय बैलेस्टिक मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया जो 2750 किलोमीटर की दूरी तक परमाणु आयुध ले जा सकती है. उसके दायरे में कई भारतीय शहर आ सकते हैं.
राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस सफल मिसाइल परीक्षण पर सैन्य वैज्ञानिकों एवं अभियंताओं को बधाई दी.पाकिस्तान ने पिछले साल शाहीन प्रथम और शाहीन द्वितीय का परीक्षण किया था.शाहीन प्रथम 900 किलोमीटर तक जबकि शाहीन द्वितीय 1500 किलोमीटर तक परमाणु एवं पारंपरिक आयुधों को ले जाने सक्षम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




