इराक: शिया मस्जिद के निकट हमला, 8 की मौत

Published at :09 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
इराक: शिया मस्जिद के निकट हमला, 8 की मौत

बगदाद: पूर्वी बगदाद में शिया मस्जिद के निकट एक आत्मघाती बम हमलावर ने कम से कम आठ लोगों की हत्या कर दी. सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने कहा कि ओबेदी इलाके में विस्फोट से कम से कम 19 लोग जख्मी हो गए.हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इराक […]

विज्ञापन

बगदाद: पूर्वी बगदाद में शिया मस्जिद के निकट एक आत्मघाती बम हमलावर ने कम से कम आठ लोगों की हत्या कर दी. सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने कहा कि ओबेदी इलाके में विस्फोट से कम से कम 19 लोग जख्मी हो गए.हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इराक में आत्मघाती बम हमले की घटनाओं को मुख्यत: इस्लामिक स्टेट (आईएस) जिहादी समूह अंजाम देता है.

आईएस शिया लोगों को धर्म विरोधी मानता है और राजधानी के भीडभाड वाले इलाके में उन्हें अक्सर निशाना बनाता है. आईएस ने पिछले वर्ष बगदाद के उत्तर और पश्चिमी इलाकों के बडे हिस्से पर कब्जा कर लिया था और इराकी सुरक्षा बलों ने राजधानी के उत्तरी हिस्से में महत्वपूर्ण क्षेत्रों को फिर से अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन देश का पश्चिमी हिस्सा अब भी जिहादियों के नियंत्रण में है.
पिछले वर्ष आईएस के हमले के बाद से बगदाद में बम हमले में कमी आई है और इसका कारण संभवत: यह है कि जिहादी समूह कहीं और लडाई में लगे हुए हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola