ePaper

जर्मनी ने सीरिया में आईएस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दी

Updated at : 04 Dec 2015 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
जर्मनी ने सीरिया में आईएस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दी

बर्लिन : जर्मनी में सांसदों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लडाई में देश द्वारा सीधी भूमिका निभाये जाने की योजना को आज मंजूरी दे दी. यह मंजूरी पेरिस में खतरनाक आतंकवादी हमले के बाद फ्रांस की अपील के मद्देनजर दी गई. संसद ने टोर्नाडो टोही विमान, एक युद्धपोत और करीब 1200 सैनिकों […]

विज्ञापन

बर्लिन : जर्मनी में सांसदों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लडाई में देश द्वारा सीधी भूमिका निभाये जाने की योजना को आज मंजूरी दे दी. यह मंजूरी पेरिस में खतरनाक आतंकवादी हमले के बाद फ्रांस की अपील के मद्देनजर दी गई. संसद ने टोर्नाडो टोही विमान, एक युद्धपोत और करीब 1200 सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी। इसके पक्ष में 445 वोट और इसके खिलाफ 146 वोट पडे.

इस अभियान के लिए हरी झंडी जिहादियों द्वारा पेरिस में श्रृंखलाबद्ध हमलों में 130 लोगों की हत्या किये जाने के तीन सप्ताह बाद आयी है. यह अभियान विदेश में जर्मनी की सबसे बड़ी तैनाती हो सकती है. फ्रांस ने हमलों के बाद आईएस को इराक और सीरिया से समाप्त करने के लिए यूरोपीय देशों को सैन्य मदद मुहैया कराने की अपील की थी.

सीरिया पर अमेरिका नीत हवाई हमले में कल ब्रिटेन शामिल हो गया. जमीन पर सैनिकों के इस्तेमाल की बात को कई बार खारिज करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इराक में 100 विशेष बलों को भेजने को सहमत हो गए हैं, जो सीरिया में छापेमारी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola