ब्रिटेन से कोहिनूर पाकिस्तान लाने के लिए याचिका दायर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान की एक अदालत में ब्रिटेन से बेशकीमती कोहिनूर हीरे को वापस पाकिस्तान लाने की मांग सरकार से करते हुए एक याचिका दायर की गयी है. भारत भी ब्रिटेन से इस कीमती रत्न की वापसी के लिए प्रयास करता रहा है. वकील जावेद इकबाल जाफरी ने लाहौर उच्च न्यायालय में दायर की गयी […]
विज्ञापन
लाहौर : पाकिस्तान की एक अदालत में ब्रिटेन से बेशकीमती कोहिनूर हीरे को वापस पाकिस्तान लाने की मांग सरकार से करते हुए एक याचिका दायर की गयी है. भारत भी ब्रिटेन से इस कीमती रत्न की वापसी के लिए प्रयास करता रहा है. वकील जावेद इकबाल जाफरी ने लाहौर उच्च न्यायालय में दायर की गयी अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि ब्रिटेन ने महाराजा रणजीत सिंह के पोते दलीप सिंह से हीरा छीन लिया था.फिलहाल यह हीरा रानी एलिजाबेथ द्वितीय के मुकुट का हिस्सा है.
उन्होंने कहा है कि 105 कैरेट वजन और अरबों रुपये मूल्य के इस हीरे पर रानी एलिजाबेथ का कोई हक नहीं है. जाफरी ने कहा कि ‘‘कोहिनूर हीरा पंजाब प्रांत की सांस्कृतिक विरासत थी और वास्तव में यह संपत्ति यहां के लोगों की है.” दरअसल मध्यकालीन युग में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के कोल्लूर खदान में खनन के दौरान कोहिनूर मिला था। एक समय में इसे विश्व का सबसे बडा हीरा माना जाता था. भारत लंबे समय से कोहिनूर को वापस करने की मांग करता रहा है जो ब्रिटेन द्वारा जब्त किये जाने से पहले मुगल बादशाहों और महाराजाओं के पास था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










