बुर्किना फासो में मिनीबस के बांध में गिरने से 22 लोग डूबे

वागाडुगु : दक्षिण पश्चिम बुर्किना फासो में एक मिनीबस के सडक से फिसलकर बांध में गिर जाने से उसमें सवार 22 लोग डूब गये. सरकार ने कल एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को कीबालोगो में राष्ट्रीय मार्ग 27 पर एक मिनीबस के बांध में गिर जाने से कुल 22 लोग डूब गये. कीबालोगो बुर्किना […]
वागाडुगु : दक्षिण पश्चिम बुर्किना फासो में एक मिनीबस के सडक से फिसलकर बांध में गिर जाने से उसमें सवार 22 लोग डूब गये. सरकार ने कल एक बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को कीबालोगो में राष्ट्रीय मार्ग 27 पर एक मिनीबस के बांध में गिर जाने से कुल 22 लोग डूब गये. कीबालोगो बुर्किना के दूसरे शहर बोबो डियोउलासो से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली. आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




