आस्ट्रेलिया में खुलेगा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
Updated at : 26 Nov 2015 10:37 PM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सबसे बडा हिंदू मंदिर बताया जा रहेे एक दुर्गा मंदिर को इस रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा जिससे देश में बढती भारतीय आबादी की काफी समय से लंबित इच्छा पूरी जाएगी. विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबर्न के पास रॉकबैंक में मंदिर में धार्मिक प्रवचन और भजन के […]
विज्ञापन
मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सबसे बडा हिंदू मंदिर बताया जा रहेे एक दुर्गा मंदिर को इस रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा जिससे देश में बढती भारतीय आबादी की काफी समय से लंबित इच्छा पूरी जाएगी. विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबर्न के पास रॉकबैंक में मंदिर में धार्मिक प्रवचन और भजन के अलावा दशहरा जैसे हिंदू त्योहार आयोजित होंगे.
मंदिर पिछले पांच साल से निर्माणाधीन था. आधिकारिक आंकडों के मुताबिक भारत में जन्में आस्ट्रेलियाई बाशिंदों की संख्या 2004 के 1,32,800 से बढकर 2014 में 3,97,200 हो गई है, जो तिगुनी वृद्धि है. हिंदू धर्म आस्ट्रेलिया में तेजी से बढते धर्मों में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




