जैकब जुमा ने भारत से मजबूत रिश्तों की वकालत की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज आर्थिक एवं राजनीतिक हाशिये तथा पिछडेपन से उबरने में अफ्रीका की मदद में भूमिका के लिए भारत की प्रशंसा की और साथ ही विभिन्न चुनौतियों पर गौर करने के लिए गहरी साझेदारी का आह्वान किया. भारत- अफ्रीका संबंधों को की अभिव्यक्ति बताते हुए जुमा ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज आर्थिक एवं राजनीतिक हाशिये तथा पिछडेपन से उबरने में अफ्रीका की मदद में भूमिका के लिए भारत की प्रशंसा की और साथ ही विभिन्न चुनौतियों पर गौर करने के लिए गहरी साझेदारी का आह्वान किया.
भारत- अफ्रीका संबंधों को की अभिव्यक्ति बताते हुए जुमा ने दोनों पक्षों के बीच मजबूत संबंधों का आधार बनाने के लिए जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी को श्रेय दिया.तीसरे ‘भारत अफ्रीका फोरम समिट’ को संबोधित करते हुए जुमा ने अफ्रीकी युवाओं के कौशल विकास और अफ्रीकी महाद्वीप की तकनीकी उन्नति में नई दिल्ली की मदद मांगी.
उन्होंने कहा कि भारत . अफ्रीका साझेदारी दोनों पक्षों के लोगों का जीवन बेहतर बनाने में ‘‘महत्वपूर्ण उपकरण’ है. जुमा ने कहा, ‘‘भारत को मानव संसाधन कौशल और प्रौद्योगिकी से संपन्न होने का विशेष लाभ है जो प्रासंगिक है और इसे अफ्रीका की परास्थैतिक और भौगोलिक स्थितियों में अपनाया जा सकता है.’ उन्होंने कहा कि इसमें अफ्रीका के कई देशों में तकनीकी विकास और सामाजिक . आर्थिक सुधार में योगदान करने की क्षमता है.
जुमा ने कहा कि अफ्रीका छोटे स्तर के उद्योगों और उद्यम विकास में कौशल प्रशिक्षण में भारत के अनुभव से सीखने का विशेष रूप से इच्छुक है जिससे अफ्रीकी महिलाएं और युवक अर्थपूर्ण रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे.दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका से आतंकवाद के खतरे सहित विभिन्न चुनौतियां का सामना कर रहा है और इससे सामूहिक रुप से लडने की जरुरत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










