उपराष्ट्रपति ने पेरु में भारत उत्सव का उद्घाटन किया

Published at :27 Oct 2013 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने पेरु में भारत उत्सव का उद्घाटन किया

लीमा : उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज पेरु में भारत उत्सव का उद्घाटन किया. इस लातिन अमेरिकी देश में हिंदी सिनेमा और सुपरस्टार शाहरुख खान की खासी लोकप्रियता है. क्यूबा में भी भारत उत्सव का आयोजन हो रहा है. उप राष्ट्रपति के दौरे का अगला पड़ाव क्यूबा है. अंसारी के पेरु की समकक्ष मैरिसोल एस्पिनोजा […]

विज्ञापन

लीमा : उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज पेरु में भारत उत्सव का उद्घाटन किया. इस लातिन अमेरिकी देश में हिंदी सिनेमा और सुपरस्टार शाहरुख खान की खासी लोकप्रियता है. क्यूबा में भी भारत उत्सव का आयोजन हो रहा है. उप राष्ट्रपति के दौरे का अगला पड़ाव क्यूबा है.

अंसारी के पेरु की समकक्ष मैरिसोल एस्पिनोजा भी इस मौके पर मौजूद थीं. इस कार्यक्रम में भारत के छह नृत्य भरतनाट्यम, कत्थक, ओडिसी, मणिपुरी, कथाकली और छउ प्रमुख आकर्षण हैं. इस उत्सव में दादासाहेब फाल्के की राजा हरिशचंद्र, राज कपूर की बॉबी और आमिर खान की तारे जमीं पर जैसे फिल्मे भी दिखाई जाएंगी.

संस्कृति सचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि भारत उत्सव एक फिल्म महोत्सव, नृत्य महोत्सव और साहित्य महोत्सव का मिश्रण है. भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा ने कहा कि पेरु के लोगों की भारत की संस्कृति में बहुत दिलचस्पी है. अंसारी आज तीन दिवसीय पेरु दौरे पर लीमा पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola