कराची में अलकायदा सदस्य गिरफ्तार

Published at :26 Oct 2013 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
कराची में अलकायदा सदस्य गिरफ्तार

कराची: पाकिस्तानी पुलिस ने दावा किया है कि उसने सिंध प्रांत में आईएसआई के दफ्तर पर हमले में संलिप्तता के संदेह में अलकायदा के एक वरिष्ठ सदस्य को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीर अहमद शेख ने कल यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने आदिल अजीम शेख को गिरफ्तार किया है और […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तानी पुलिस ने दावा किया है कि उसने सिंध प्रांत में आईएसआई के दफ्तर पर हमले में संलिप्तता के संदेह में अलकायदा के एक वरिष्ठ सदस्य को गिरफ्तार किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीर अहमद शेख ने कल यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने आदिल अजीम शेख को गिरफ्तार किया है और उसके पास से कलासनिकोव तथा दो हथगोले मिले.मुनीर के अनुसार आदिल अलकायदा की सिंध एवं बलूचिस्तान इकाई के सुपरवाइजर तलत हुसैन का दाहिना हाथ माना जाता है. वह बलूचिस्तान से विस्फोटक लाया था और कराची में उसे आतंकवादियों को दिया था.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मीडिया ने खबर दी है कि पूछताछ के दौरान आदिल ने कबूल किया कि वह उस टीम का हिस्सा था जिसने आईएसआई की हिरासत से अपने दो साथियों को छुड़ाने के लिए सुक्कुर में उसके (आईएसआई) क्षेत्रीय दफ्तर पर हमले की साजिश रची थी.पांच आत्मघाती बम हमलावरों ने 24 जुलाई को क्षेत्रीय दफ्तर पर हमला किया था जिसमें चार अधिकारियों की जान चली गयी थी और 35 अन्य घायल हो गए थे.

आदिल ने अपने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि तलत ने उसे वर्ष 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की स्वदेश वापसी के दौरान काफिले पर बम हमला करने को कहा था लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola