अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप से किया इनकार

Published at :26 Oct 2013 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप से किया इनकार

वॉशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप का आग्रह यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि उसका रुख इस मामले में नहीं बदला है और वह बातचीत के लिए नयी दिल्ली तथा इस्लामाबाद को प्रोत्साहित करेगा. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल पहली बार ट्विटर […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप का आग्रह यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि उसका रुख इस मामले में नहीं बदला है और वह बातचीत के लिए नयी दिल्ली तथा इस्लामाबाद को प्रोत्साहित करेगा.

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल पहली बार ट्विटर के जरिये सवालों के जवाब में बताया (हमारा) रुख नहीं बदला है. (यह) भारत और पाकिस्तान पर निर्भर है, अमेरिका दोनों देशों के बीच बातचीत को लगातार प्रोत्साहित करेगा.उनसे शरीफ की इस सप्ताह वाशिंगटन यात्रा के दौरान दिए गए बयानों के बारे में पूछा गया था

इस यात्रा में शरीफ ने बार-बार ओबामा प्रशासन से कश्मीर मुद्दे के हल के लिए भारत पर उसके (ओबामा प्रशासन के) बढ़ते प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था.शरीफ के दौरे से पहले ओबामा प्रशासन ने कहा था कि कश्मीर पर उसका रुख जरा भी नहीं बदला है और वह कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा मानता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola