दादा परदादा की कब्र देखने एक भारतीय पहुंचा पाकिस्तान

Published at :25 Oct 2013 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
दादा परदादा की कब्र देखने एक भारतीय पहुंचा पाकिस्तान

इस्लामाबाद : राजस्थान का बुरी तरह घायल अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति दोनों देशों के सीमा प्रहरियों से नजर बचाते हुए अपने दादा-परदादा की कब्र देखने पाकिस्तान के सिंध प्रांत जा पहुंचा. डॉन अखबार ने आज खबर दी कि 50 वर्षीय अबू बकर नामक यह व्यक्ति मानसिक रुप से बीमार है. उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : राजस्थान का बुरी तरह घायल अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति दोनों देशों के सीमा प्रहरियों से नजर बचाते हुए अपने दादा-परदादा की कब्र देखने पाकिस्तान के सिंध प्रांत जा पहुंचा.

डॉन अखबार ने आज खबर दी कि 50 वर्षीय अबू बकर नामक यह व्यक्ति मानसिक रुप से बीमार है. उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया. अमीर नोहरी के बेटे अबू बकर ने स्थानीय लोगों को बताया कि उसने 1988 में अपनी बहन की हत्या कर दी थी, इसके लिए माफी मांगने वह गोगासार में अपने दादा-परदादा की क्रब पर आया था.

वह राजस्थान में बाड़मेर जिले में तामलोर रेलवे स्टेशन के समीप अमयानी गांव का रहने वाला है. गोगासार के किसानों के अनुसार अबू बकर ने उन्हें बताया कि उसने 1988 में कुल्हाड़ी से वार कर अपनी बहन को मार डाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola