भारतीय-अमेरिकी को मिला मिस न्यूजर्सी अमेरिका का ताज

वाशिंगटन : हाल में मिस अमेरिका चुनी गयी नीना दावुलुरी की राह पर चलते हुए भारतीय मूल की 18 वर्षीय एमिली शाह ने मिस न्यू जर्सी अमेरिका 2014 का ताज अपने नाम कर लिया.एमिली अब मिस अमेरिका और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी. नीना दावुलुरी ने गत सितंबर में मिस अमेरिका का ताज जीता […]
वाशिंगटन : हाल में मिस अमेरिका चुनी गयी नीना दावुलुरी की राह पर चलते हुए भारतीय मूल की 18 वर्षीय एमिली शाह ने मिस न्यू जर्सी अमेरिका 2014 का ताज अपने नाम कर लिया.एमिली अब मिस अमेरिका और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी.
नीना दावुलुरी ने गत सितंबर में मिस अमेरिका का ताज जीता था.
एमिली के पिता प्रशांत शाह लॉस एंजिलिस में रहते हैं और बॉलीवुड की कई फिल्म निर्माण कंपनियों से जुड़े रहे हैं. इनमें करन जाैहर, राकेश रोशन और शाहरुख खान की फिल्म निर्माण कंपनियां शामिल हैं. एमिली एक्शन फिल्मों में काम करना चाहती हैं और इस समय हॉलीवुड फिल्म ‘रन ऑल नाइट’ की स्टंट टीम में सहायक के तौर पर काम कर रही हैं. फिल्म में लियाम नीसन और ऐड हैरिस मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










