अहिंसा वर्तमान विश्व की आवश्यकता : आचार्य मुनि

Published at :17 Oct 2015 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
अहिंसा वर्तमान विश्व की आवश्यकता : आचार्य मुनि

वाशिंगटन : भारत के एक आध्यात्मिक नेता ने कहा है कि मानवता युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी समस्याओं से घिरे इस समय में अहिंसा अपनाने की आवश्यकता है. जैन आध्यात्मिक नेता आचार्य लोकेश मुनि ने अमेरिकी राज्य उटाह के साल्ट लेक सिटी में विश्व धर्म संसद के आरंभिक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत के एक आध्यात्मिक नेता ने कहा है कि मानवता युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी समस्याओं से घिरे इस समय में अहिंसा अपनाने की आवश्यकता है. जैन आध्यात्मिक नेता आचार्य लोकेश मुनि ने अमेरिकी राज्य उटाह के साल्ट लेक सिटी में विश्व धर्म संसद के आरंभिक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘अहिंसा आज दुनिया की जरुरत है जब मानवता युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसे संकटों का सामना कर रही है.’

मुनि ने कहा, ‘भगवान महावीर के उपदेशों को रोजाना की जिंदगी में अमल में लाने की आवश्यकता है. हम अपने दर्शन का और विश्वास का सम्मान करते हैं लेकिन दूसरे क्या विश्वास करते हैं, हमें इसे भी उतना ही महत्व देना होगा और उसका सम्मान करना होगा.’ उटाह की राजधानी में 15 से 19 अक्तूबर तक आयोजित विश्व धर्म संसद में करीब 80 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. उन्होंने विश्व में शांति, अहिंसा और सौहार्द स्थापित करने के लिए विश्व धर्म संसद के अध्यक्ष मलिक मुजाहिद से भी चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola