एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने मलाला को मानद उपाधि से सम्मानित किया

लंदन : स्काटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने पाकिस्तान की किशोर सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को दुनियाभर की लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा के अवसरों में सुधार के उसके प्रयासों के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया. मलाला ने शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम में कला में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर […]
लंदन : स्काटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने पाकिस्तान की किशोर सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को दुनियाभर की लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा के अवसरों में सुधार के उसके प्रयासों के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया.
मलाला ने शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम में कला में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सर टिमोथी ओशिया ने कहा कि एडिनबर्ग में मलाला का स्वागत करना और उन्हें मानद उपाधि भेंट करना सम्मान की बात है. शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त करने का उसका साहस और दृढनिश्चय प्रेरणादायी है.
डिग्री प्राप्त करने से पहले मलाला ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन की अध्यक्षता में ‘ग्लोबल सिटीजनशिप कमीशन’ की पहली बैठक को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










