ब्रिटेन में होगी महात्मा गांधी के ‘चरखे’ की नीलामी

लंदन: ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित नीलामी घर पांच नवंबर को यहां यरवदा जेल में महात्मा गांधी द्वारा प्रयोग किये गये ‘चरखे’ की नीलामी करेगा और इसकी न्यूनतम कीमत 60 हजार पाउंड रखी गई है.बापू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुणो की जेल में कैद रहते हुए इस चरखे का उपयोग किया था. यह […]
लंदन: ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित नीलामी घर पांच नवंबर को यहां यरवदा जेल में महात्मा गांधी द्वारा प्रयोग किये गये ‘चरखे’ की नीलामी करेगा और इसकी न्यूनतम कीमत 60 हजार पाउंड रखी गई है.बापू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुणो की जेल में कैद रहते हुए इस चरखे का उपयोग किया था. यह चरखा ‘अमेरिकन फ्री मेथडिस्ट’ मिशनरी के ए पफर को दिया गया था.
पफर भारतीय शिक्षण एवं औद्योगिक पहलों के अगुवा रहे हैं.गांधी ने भारत में पफर के कार्यों के लिए उन्हें चरखा दिया था.
मुलोक गांधी से जुड़ी 60 से अधिक वस्तुओं की नीलामी करेगा जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, तस्वीरें और पुस्तकें शामिल हैं. इस नीलामी में सिख ओर मैसूर राजवंश से जुड़ी टीपू सुल्तान के 19वीं सदी के एक चित्र सहित कुछ ऐतिहासिक वस्तुएं शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










