नासा ने भविष्य के मंगल मिशनों के लिए तापमान रोधी उपकरण का परीक्षण किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2015 7:50 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: नासा के अनुसंधानकर्ताओं ने छाते जैसी आकृति के एक उपकरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो भविष्य के मंगल मिशनों को मंगल ग्रह के पर्यावरण में प्रवेश करने पर अत्यधिक तापमान से बचाने में सक्षम होगा. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि नासा के भविष्य के मंगल मिशनों के तहत भेजे जाने वाले […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: नासा के अनुसंधानकर्ताओं ने छाते जैसी आकृति के एक उपकरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो भविष्य के मंगल मिशनों को मंगल ग्रह के पर्यावरण में प्रवेश करने पर अत्यधिक तापमान से बचाने में सक्षम होगा.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि नासा के भविष्य के मंगल मिशनों के तहत भेजे जाने वाले अंतरिक्षयानों को मंगल ग्रह के वातावरण में प्रवेश के समय अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए बडे तापमान रोधी उपकरण की जरुरत होगी.
आज के राकेटों में अंतरिक्षयान और उनके तापमान रोधी उपकरणों के लिए कम स्थान है.हालांकि नासा के ‘एमेस रिसर्च सेंटर’ के इंजीनियर ‘अडेप्टिव डिप्लायेबल एंटरी एंड प्लेसमेंट टेक्नोलाजी’ के रुप में इसका समाधान निकाल सकते हैं. यह कार्बन की मदद से बना ऐसा तापमान रोधी उपकरण है जो छाते की तरह ‘‘खुल’ सकता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




