राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका पर कल आदेश सुनाएगी अदालत

Published at :07 Oct 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका पर कल आदेश सुनाएगी अदालत

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने दहेज उत्पीडन मामले में विवादास्पद राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज पूरी कर ली और अदालत अपना आदेश कल सुनाएगी. न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे ने कहा कि वह कल फैसला सुनाएंगी.राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 14 अगस्त को […]

विज्ञापन

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने दहेज उत्पीडन मामले में विवादास्पद राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज पूरी कर ली और अदालत अपना आदेश कल सुनाएगी.

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे ने कहा कि वह कल फैसला सुनाएंगी.राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 14 अगस्त को उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी.मामले में गिरफ्तारी की आशंका से राधे मां ने तब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था जब सत्र अदालत ने 13 अगस्त को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
मुंबई पुलिस ने पांच अगस्त को दहेज के लिए 32 वर्षीय एक महिला के सास-ससुर को कथित तौर पर उसे प्रताडित करने के लिए उकसाने को लेकर राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज किया था. यह मामला तब दर्ज किया गया जब बोरिवली मजिस्ट्रेट ने पुलिस को एक गृहणी की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ दहेज उत्पीडन के आरोपों की सीआरपीसी की धारा 156 :3: के तहत पुलिस को जांच का आदेश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola