ब्राजील में डेंगू ने ली 700 लोगों की जान

रियो डी जनेरियो : ब्राजील में डेंगू की चपेट में आने के कारण इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड 693 लोग मारे गये हैं. ब्राजील में स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में फैली यह घातक बीमारी मच्छर के काटने से होती है. संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अधिकतर लोगों की मौत […]
रियो डी जनेरियो : ब्राजील में डेंगू की चपेट में आने के कारण इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड 693 लोग मारे गये हैं. ब्राजील में स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में फैली यह घातक बीमारी मच्छर के काटने से होती है. संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अधिकतर लोगों की मौत साओ पाउलो राज्य में हुई. अधिकारियों ने 1990 से इस बीमारी से पीडित मरीजों का रिकॉर्ड रखना शुरू किया है.
मंत्रालय के अनुसार तब से अब तक इस बीमारी से सर्वाधिक लोग इस साल मारे गये हैं. मृतकों की असल संख्या संभवत: और अधिक है क्योंकि आधिकारिक आंकडों में डेंगू से मरने वाले उन लोगों का ही रिकॉर्ड शामिल किया गया है जिनकी मौत इस वर्ष की शुरुआत से अगस्त के अंत तक के समय में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




