ePaper

हक्कानी नेटवर्क को पनाह न दे पाकिस्तान : कैम्पबेल

Updated at : 07 Oct 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
हक्कानी नेटवर्क को पनाह न दे पाकिस्तान : कैम्पबेल

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने पाकिस्तान से कहा कि वह खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को ‘‘पनाह” न दे और तालिबान से जुडे संगठन के खिलाफ अधिक कदम उठाए. अमेरिका और अफगानिस्तान में नाटो बलों के कमांडर जनरल जॉन कैम्पबेल ने कहा, ‘पाकिस्तान में आधारित और वहां से संचालित हक्कानी नेटवर्क एक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने पाकिस्तान से कहा कि वह खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को ‘‘पनाह” न दे और तालिबान से जुडे संगठन के खिलाफ अधिक कदम उठाए. अमेरिका और अफगानिस्तान में नाटो बलों के कमांडर जनरल जॉन कैम्पबेल ने कहा, ‘पाकिस्तान में आधारित और वहां से संचालित हक्कानी नेटवर्क एक परेशानी बना हुआ है. यह गठबंधन बलों के लिए जोखिम पैदा करता है और लगातार अलकायदा का मददगार बना हुआ है.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस संगठन को पनाह न दे और इसके खिलाफ अधिक कार्रवाई करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola