ePaper

ज्यादातर नोबेल प्राइज विनर ने की है ब्रिटेन से पढ़ाई

Updated at : 06 Oct 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
ज्यादातर नोबेल प्राइज विनर ने की है ब्रिटेन से पढ़ाई

लंदन: विदेशों में पढाई करने वाले एक तिहाई से ज्यादा नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढाई की है. एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले 50 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सहित ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढाई की है जो किसी अन्य देश […]

विज्ञापन

लंदन: विदेशों में पढाई करने वाले एक तिहाई से ज्यादा नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढाई की है. एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले 50 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सहित ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में पढाई की है जो किसी अन्य देश के तुलना में ज्यादा है.

नोबेल संस्थान द्वारा वर्ष 2015 के पुरस्कारों की घोषणा करने वाले हफ्ते में आने वाले ब्रिटिश काउंसिल स्टडी में घोषणा की गई है कि विदेशों में अध्ययन करने वाले अधिकतर विद्वानों ने ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और दूसरे ब्रिटिश विश्वविद्यालयों को अमेरिकी और जर्मन विश्वविद्यालयों की तुलना में ज्यादा प्राथमिकता दी.
1901 में पुरस्कारों को शुरु किए जाने से लेकर कुल 860 लोगों को पुरस्कार दिया गया है. इनमें से 131 ने अपनी शिक्षा का एक हिस्सा विदेशों में पूरा किया — 38 फीसदी ने अपनी शिक्षा ब्रिटेन में पूरी की.हाल में नोबल पुरस्कार विजेताओं में रैंडी शेकमैन भी शामिल हैं जिन्होंने ब्रिटेन में पढाई की जिन्होंने एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्नातक का तीसरा वर्ष पूरा किया.
अमेरिका के कोशिका जैवविज्ञानी ने फिजियोलॉजी ऑफ मेडिसिन में 2013 का पुरस्कार जीता. ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में वर्तमान में करीब पांच लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola