चीन में मुजीगा तूफान से सात व्यक्तियों की मौत, 223 घायल

Updated at : 05 Oct 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में मुजीगा तूफान से सात व्यक्तियों की मौत, 223 घायल

बीजिंग : चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत में मुजीगा तूफान से सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 223 अन्य घायल हो गए. इस दौरान भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने से काफी तबाही हुई है. ये तबाही तूफान से उठने वाले बवंडरों से हुई है. झांगजिआंग शहर में तूफान से मूसलाधार वर्षा से कल […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत में मुजीगा तूफान से सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 223 अन्य घायल हो गए. इस दौरान भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने से काफी तबाही हुई है.

ये तबाही तूफान से उठने वाले बवंडरों से हुई है. झांगजिआंग शहर में तूफान से मूसलाधार वर्षा से कल अधिकतर क्षेत्रों का दूरसंचार सम्पर्क टूट गया और बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई. झांगजिआंग में सबसे अधिक तबाही हुई है. एक अधिकारी ने संवाद समिति शिन्हुआ को बताया कि दूरसंचार सम्पर्क टूटने से तबाही के बारे में गुआंगदोंग बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय को जानकारी देने में बाधा आयी.

गुआंगझोउ के फान्यू जिला प्रशासन ने बताया कि तूफान से नानसुन और शिकी में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 134 अन्य घायल हो गए. इसके साथ ही तूफान से फोशान शहर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 89 अन्य घायल हो गए.

गुआंगदोंग के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव प्रयास जारी हैं. वहीं स्थानीय बिजली ग्रिड को हुए भारी नुकसान से बिजली आपूर्ति बहाल करने में और समय लगेगा. नैनिंग में एक व्यक्ति की पेड गिरने से मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola