रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

बाएं से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन.

Russia Offer US: मिडिल ईस्ट में चल रही अशांति के बीच, पुतिन ने ट्रंप को ‘खुफिया डील’ का लालच दिया है. होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी और सामने आ रहे तेल संकट के मद्देनजर, रूस ने यूक्रेन को कमजोर करने के प्रयास में अमेरिका के साथ एक समझौता करने की कोशिश की है.

विज्ञापन

Russia Offer US: रूस ने अमेरिका के सामने एक चौंकाने वाला सौदा रखा है. पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने कहा है कि अगर अमेरिका यूक्रेन को खुफिया जानकारी (इंटिलेजेंस) देना बंद कर दे, तो रूस भी मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान को जासूसी डेटा देना बंद कर देगा. सरल शब्दों में कहें तो रूस चाहता है कि अमेरिका यूक्रेन का साथ छोड़ दे, बदले में रूस ईरान की मदद करना बंद कर देगा.

विज्ञापन

मियामी में हुई सीक्रेट मीटिंग

पॉलिटिको यूरोप की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते मियामी (फ्लोरिडा) में एक अहम बैठक हुई. इसमें पुतिन के खास दूत और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के हेड किरिल दिमित्रीव शामिल हुए. उन्होंने अमेरिका की तरफ से व्हाइट हाउस के मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर के सामने यह ‘क्विड प्रो को’ (एक हाथ दे, एक हाथ ले) वाला ऑफर रखा. हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने रूस के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है.

रूस दे रहा है अमेरिका के खिलाफ सटीक लोकेशन और डेटा

इस रिपोर्ट ने उन आशंकाओं को और बल दिया है कि रूस काफी समय से ईरान की सहायता कर रहा है. माना जा रहा है कि रूस, ईरान को अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों और एयरक्राफ्ट कैरियर्स की सटीक लोकेशन (Coordinates) और सैटेलाइट तस्वीरें दे रहा है. इसी जानकारी के दम पर ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सटीक हमले कर पा रहा है. हालांकि, रूस की सरकार (क्रेमलिन) ने हमेशा की तरह इन दावों को ‘फेक न्यूज’ बताकर पल्ला झाड़ लिया है.

ट्रंप का ‘कायर’ वाला हमला

28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद से माहौल काफी गर्म है. इस युद्ध में अब तक करीब 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी शामिल हैं. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को व्यापार के लिए बंद कर दिया है. यहां से दुनिया का 20% लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) और रोजाना 2 करोड़ बैरल तेल गुजरता है. इस बीच ट्रंप ने नाटो (NATO) सहयोगियों को ‘कायर’ और ‘कागजी शेर’ कहा है क्योंकि वे हॉर्मुज के रास्ते को खुलवाने में अमेरिका की मदद नहीं कर रहे हैं.

यूक्रेन जंग और रूस का यूरेनियम वाला पुराना ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले रूस ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को अपने पास ले जाने का ऑफर भी दिया था ताकि जंग रुक सके, क्योंकि इस यूरेनियम को ही विवाद की असली जड़ माना जा रहा है. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे भी रिजेक्ट कर दिया था. यूक्रेन में पिछले 4 सालों से जारी युद्ध में लाखों लोग जान गंवा चुके हैं. ट्रंप ने चुनाव के वक्त वादा किया था कि वे चंद घंटों में युद्ध रुकवा देंगे, लेकिन सत्ता में आने के एक साल बाद भी यह मामला सुलझता नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: अब हमारे निशाने पर दुनिया भर के पार्क, पर्यटन और मनोरंजन स्थल… युद्ध के बीच ईरान की डरावनी चेतावनी

यूरोपीय देशों में मची खलबली

रूस के इस ताजा ऑफर ने यूरोपीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है. पॉलिटिको से बात करते हुए एक ईयू (EU) अधिकारी ने इसे ‘बेहद शर्मनाक’ बताया है. उन्हें डर है कि पुतिन इस तरह के ऑफर देकर नाटो देशों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका ने तेल की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए रूसी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है, जिस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे शांति बहाल करने में कोई मदद नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें : ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी? 8000 अमेरिकी सैनिक और USS बॉक्सर समेत 3 जंगी जहाज रवाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola