ग्‍वाटेमाला में भूस्‍खलन में 30 की मौत, सैकड़ों लापता

Published at :03 Oct 2015 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
ग्‍वाटेमाला में भूस्‍खलन में 30 की मौत, सैकड़ों लापता

ग्वाटेमाला : भारी बारिश के बाद ग्‍वाटेमाला में भूस्‍खलन से करीब 30 लोग मारे गये, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. बारिश के बाद भूमि का एक हिस्‍सा नीचे बनें घरों पर गिर गया जिससे घर में मौजूद करीब 30 लोगों की मौत गयी है. कई लोग अभी भी जमीन के नीचे दबे हुए […]

विज्ञापन

ग्वाटेमाला : भारी बारिश के बाद ग्‍वाटेमाला में भूस्‍खलन से करीब 30 लोग मारे गये, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. बारिश के बाद भूमि का एक हिस्‍सा नीचे बनें घरों पर गिर गया जिससे घर में मौजूद करीब 30 लोगों की मौत गयी है. कई लोग अभी भी जमीन के नीचे दबे हुए हैं. बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गयी है. भूस्‍खलन की घटना में करीब 125 घर तबाह हो गये. देर राज अचनल हुई इस भूस्‍खलन में भारी छति का अनुमान लगाया जा रहा है.

ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण समन्वय (सीओएनआरइडी) के कमांडर सर्जियो काबानस के अनुसार, ‘इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गयी है, जिसकी पुष्टि हो गयी है. एक अन्य व्यक्ति के मरने की सूचना है, लेकिन अभी उसकी पुष्टि नहीं हुई है.’ सीओएनआरईडी ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि नष्ट हो चुके घरों के अनुमान के आधार पर लापता लोगों की संख्या 600 तक पहुंच सकती है.

ग्वाटेमाला के समाचार पत्र ‘प्रेन्सा लिबरे’ के मुताबिक, ग्वाटेमाला सिटी से 15 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सांता कैटेरिना पिनुला के प़डोसी गांव अल कैंबरे-2 में गुरूवार रात भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया था. हजारों की संख्या में बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. कीच़ड और मलबे से 36 लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है्

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola