ePaper

नेपाल में नये प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया आरंभ

Updated at : 02 Oct 2015 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में नये प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया आरंभ

काठमांडू: नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के इस कथन के साथ आज नए संविधान के तहत अगले प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया आरंभ हो गई कि वह राष्ट्रपति से इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहेंगे.संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के साथ ही प्रधानमंत्री कोइराला ने कहा कि वह राष्ट्रपति रामबरन यादव […]

विज्ञापन

काठमांडू: नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के इस कथन के साथ आज नए संविधान के तहत अगले प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया आरंभ हो गई कि वह राष्ट्रपति से इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहेंगे.संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के साथ ही प्रधानमंत्री कोइराला ने कहा कि वह राष्ट्रपति रामबरन यादव से यह कहने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे कि नए प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया आरंभ की जाये.

फरवरी, 2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाले 76 वर्षीय कोइराला ने कहा, ‘‘मेरी सार्वजनिक प्रतिबद्धता और संविधान के प्रावधानों के अनुसार मैं माननीय राष्ट्रपति से कहूंगा कि वह नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया को आगे बढाएं.’ नेपाली कांग्रेस के दिग्गज नेता कोइराला ने नए संविधान की सराहना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक दस्तावेज ने लोगों के दशकों पुराने उस सपने को पूरा किया है कि नेपाल में उनके प्रतिनिधियों द्वारा तैयार संविधान हो.
संविधान के तहत यह आवश्यक है कि संविधान को लागू किए जाने के बाद सदन का पहला सत्र आरंभ होने के सात दिनों के भीतर संसद नए प्रधानमंत्री का चुनाव करे.कोइराला ने अपने इस्तीफे का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नए प्रधानमंत्री के निर्वाचन के बाद संवैधानिक प्रावधान के तहत उनका पद स्वत: रिक्त हो जाएगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola