मुंबई आतकंवादी हमला: पाकिस्तानी डॉक्टर ने हमलावरों के परिजनों के रक्त नमूनों पर बयान दिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2015 8:26 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक डॉक्टर ने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले में कथित रुप से संलिप्त दो हमलावरों के रिश्तेदारों के रक्त के नमूने लेने के मामले में आज अपना बयान दर्ज किया. उन्होंने मामले की सुनवायी कर रही आतंकवाद-निरोधी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया. सुनवायी के बाद अदालत के अधिकारी ने बताया, […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक डॉक्टर ने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले में कथित रुप से संलिप्त दो हमलावरों के रिश्तेदारों के रक्त के नमूने लेने के मामले में आज अपना बयान दर्ज किया. उन्होंने मामले की सुनवायी कर रही आतंकवाद-निरोधी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया.
सुनवायी के बाद अदालत के अधिकारी ने बताया, ‘‘पंजाब के मुल्तान जिले के एक डॉक्टर ने एटीसी इस्लामाबाद में आज अपना बयान दर्ज कराया, जो मुंबई हमले के सिलसिले में जकी-उर रहमान लख्वी सहित सात आरोपियों के खिलाफ सुनवायी कर रही है.” अधिकारी के मुताबिक, डॉक्टर ने अदालत को बताया कि उसने दो हमलावरों मुंबई हमले में शामिल 10 में से दो के रिश्तेदारों के रक्त के नमूने डीएनए जांच के लिए एकत्र किए थे.उन्होंने बताया कि रक्त के नमूनों को संघीय जांच एजेंसी को भेज दिया गया है.
रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली आदियाला जेल में मामले की सुनवायी कर रही अदालत ने सुनवाई सात अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी. मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 10 में से नौ हमलावर मारे गए थे, जबकि एक अजमल कसाब पकडा गया था। कसाब को बाद में फांसी दे दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




