नेपाल प्रदर्शन: नेपालगंज सीमा पर झडप, नौ लोग घायल

Published at :26 Sep 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल प्रदर्शन: नेपालगंज सीमा पर झडप, नौ लोग घायल

काठमांडो: नेपाल के नए संविधान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित बांके जिले के नेपालगंज इलाके में झडप हो गयी. घटना में कम से कम नौ लोग घायल हो गए. मधेसी फ्रंट के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच नेपालगंज सीमा पर हुई झडपों में चार […]

विज्ञापन
काठमांडो: नेपाल के नए संविधान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित बांके जिले के नेपालगंज इलाके में झडप हो गयी. घटना में कम से कम नौ लोग घायल हो गए.
मधेसी फ्रंट के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच नेपालगंज सीमा पर हुई झडपों में चार सुरक्षाकर्मी और पांच प्रदर्शनकारी घायल हो गए.मधेसी फ्रंट के कार्यकर्ता अपने प्रदर्शन कार्यक्रम के अनुरुप अवरोध पैदा करने के लिए रुपादिया सीमा शुल्क चौकी पर पहुंचे। जब पुलिस ने भीड को भगाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरु कर दिया। घायलों का नेपालगंज में इलाज चल रहा है.नेपाल के नए संविधान का विरोध कर रहे सैकडों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर महत्वपूर्ण व्यापारिक चेकप्वाइंट को कल अवरुद्ध कर दिया था.
भारत ने कल फिर से देश में चल रही इस अशांति को ‘‘जिम्मेदारी और प्रभावी” तरीके से निपटने की बात कही थी.देश के तराई इलाकों में चल रहे इन प्रदर्शनों के कारण नेपाल-भारत सीमा पर जरुरत की वस्तुओं, घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम उत्पादों से भरे ट्रक फंसे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola