नवाज शरीफ अगर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं तो करारा जवाब देगा भारत

न्यूयार्क : भारत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया तो वह इसका जवाब देगा. यह पूछे जाने पर कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अगर शरीफ कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं तो क्या भारत इसका जवाब देगा, विदेश मंत्रालय […]
न्यूयार्क : भारत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया तो वह इसका जवाब देगा. यह पूछे जाने पर कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अगर शरीफ कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं तो क्या भारत इसका जवाब देगा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा है, ‘‘यदि उनकी तरफ से इस पर (कश्मीर पर) बयान आता है तो हम इसका जवाब देंगे.’ यह पूछे जाने पर कि क्या भारत पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाकर इसका अंतरराष्ट्रीयकरण करने के प्रयास पर चिंतित है, स्वरुप ने कहा कि हम इस तरह की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




