महिलाओं पर दलाई लामा ने दिया ‘विवादित’ बयान, सुंदर होना जरूरी बताया

Published at :24 Sep 2015 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं पर दलाई लामा ने दिया ‘विवादित’ बयान, सुंदर होना जरूरी बताया

नयी दिल्ली : धर्मगुरु दलाई लामा ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है. बीसीसी के संवाददाता क्लाइव माइरि के साथ बातचीत में उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है, अगर कोई महिला दलाई लामा बनती है, तो उसका सुंदर और आकर्षक होना जरूरी है. मीडिया में चल रही खबरों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : धर्मगुरु दलाई लामा ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया है. बीसीसी के संवाददाता क्लाइव माइरि के साथ बातचीत में उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है, अगर कोई महिला दलाई लामा बनती है, तो उसका सुंदर और आकर्षक होना जरूरी है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उनसे संवाददाता ने यह पूछा था कि क्या कोई महिला उनकी जगह ले सकती है. यह प्रश्न उनके उत्तराधिकार से जुड़ा था. इस प्रश्न के उत्तर में दलाई लामा ने कहा था कि अगर कोई महिला दलाई लामा बनती है, तो उसका सुंदर और आकर्षक होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह अपना काम सही ढंग से नहीं कर पायेगी.

14वें दलाई लामा 80 वर्ष के हो चुके हैं. इसलिए उनके जवाब पर संवाददाता ने आश्चर्य जताया और उन्हें दुबारा पूछा कि क्या वे सही कह रहे हैं, इसपर उन्होंने अपनी हामी भरी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola