धर्मनिरपेक्ष नेपाल ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2015 9:30 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडो: नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान में गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है. गौरतलब है कि गाय को हिंदू धर्म में पवित्र पशु का दर्जा प्राप्त है. सालों की राजनीतिक तकरार के बाद नेपाल ने कल नए संविधान को स्वीकार किया था. नेपाली कांग्रेस के महासचिव कृष्ण प्रसाद सितौला ने काठमांडो […]
विज्ञापन
काठमांडो: नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान में गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है. गौरतलब है कि गाय को हिंदू धर्म में पवित्र पशु का दर्जा प्राप्त है.
सालों की राजनीतिक तकरार के बाद नेपाल ने कल नए संविधान को स्वीकार किया था. नेपाली कांग्रेस के महासचिव कृष्ण प्रसाद सितौला ने काठमांडो पोस्ट को बताया, ‘‘हिंदू समर्थकों के लिए हमने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु बनाया है. अब गाय को संवैधानिक संरक्षण मिल गया है और गोहत्या पर पाबंदी भी लगा दी गई है.
पहली संविधान सभा से यह प्रावधान हटा दिया गया था, लेकिन हम इसे वापस लेकर आए हैं.” सितौला ने नेपाल की शांति एवं संविधान का प्रारुप तैयार करने की प्रक्रिया में एक प्रमुख वार्ताकार की भूमिका निभाई है. कुछ सांसदों ने एक सींग वाले गैंडे को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




