चिली में शक्तिशाली भूकंप, आठ की मौत, दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

सैंटियागो : चिली में आए 8.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अभी तक आठ लोग मारे गए, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और इससे उत्पन्न सुनामी के जापान के तटों तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गयी है. भूकंप के केंद्रबिन्दु से करीब 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में ब्यूनस […]
सैंटियागो : चिली में आए 8.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अभी तक आठ लोग मारे गए, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और इससे उत्पन्न सुनामी के जापान के तटों तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गयी है. भूकंप के केंद्रबिन्दु से करीब 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में ब्यूनस आयर्स और अर्जेंटिना जैसे शहरों में भी इमारतें हिल गयीं. चिली में लोग दहशत के मारे सड़कों पर निकल आए.
टीवी फुटेज में दुकानों के फर्श टूटे हुए, बोतलें, जार और अन्य वस्तुयें इधर से उधर बिखरी हुई दिख रही हैं. उपगृहमंत्री महमूद अलेयू ने कहा, भौगोलिक रुप से अस्थिर चिली के इतिहास में यह छठा सबसे तेज भूकंप है. साथ ही यह वर्ष 2015 में अभी तक आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप है. गृहमंत्री जॉर्गे बुर्गोस ने बताया कि भूकंप से अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




