चिली है दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप जोन वाला देश, जानें क्‍यों ?

Published at :17 Sep 2015 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
चिली है दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप जोन वाला देश, जानें क्‍यों ?

टीम डिजीटल दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया है, जिसमें अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार, पांच लोगों की मौत हो गयी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. कई इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं. यह भूंकप वहां स्थानीय समय के अनुसार, 10 बजकर 59 मिनट पर आया. इसके कई ऑफ्टर […]

विज्ञापन
टीम डिजीटल
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया है, जिसमें अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार, पांच लोगों की मौत हो गयी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. कई इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं. यह भूंकप वहां स्थानीय समय के अनुसार, 10 बजकर 59 मिनट पर आया. इसके कई ऑफ्टर शॉक भी महससू किये गये. चिली की राष्ट्रपति आज प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाली हैं. इससे पहले 2010 में भी यह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था.
चीली भूकंप के दृष्टिकोण से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में आता है. फरवरी 2010 में भी यहां 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी. दरअसल चिली में इतनी तीव्रता का भूकंप इसलिए आता है, क्योंकि वहां पृथ्वी के दो विशाल स्लैब में 88 मिमी प्रति वर्ष की दर से पिछले कई सालों से घर्षण हो रहा है. यह नाजका और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लोटों के बीच स्थित है, जिसमें साल दर साल घर्षण हो रहा है.
राजधानी से 232 किमी दूर था केंद्र
सेंट्रल चिली में एक पॉवरफुल भूकंप आया है. इसके कारण राजधानी सेनिटियागो की बिल्डिंगे हिलने लगीं. इस जानकारी वहां के आधिकारिक बयान में दी गयी है. रिक्टर पैमाने पर 8.3 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र राजधानी से 232 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में समुद्र तट के पास सतह से 10 किलोमीटर अंदर था. इस भूकंप में अबतक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कम से कम 10 लाख लोग बेघर हुए हैं.
समुद्री लहरें व सूनामी की चेतावनी
इस भूकंप से कई शहरों में दहशत का माहौल बन गया है. इस तगडे भूकंप के बाद 15 फीट तक उंची लहरें समुद्र में उठनी लगीं. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि स्थानीय समय के अनुसार, यह भूकंप 19.54 बजे आया था कि, जबकि जीएमटी पर यह समय 22.54 बजे का था. इस भूकंप के बाद पेरू, फ्रेंच, अमेरिकी राज्य हवाई, न्यूजीलैंड में सूनामी की चेतावनी जारी की गयी है.
राष्ट्रपति ने किया देश को संबोधित, करेंगी दौरा
भूकंप के बाद अगले ही कुछ मिनटों में कई ऑफ्टर शॉक महसूस किये गये. कम से कछ छह बडे व 27 छोटे झटके महसूस किये गये. इस संकट की घडी में चिली की राष्ट्रपति मिशेल बेकहेलेट ने टीवी पर देश को संबोधित किया और पुष्टि की कि इस त्रासदी में दो महिलाओं की मौत हो गयी है, जबकि एक पुरुष की मौत हर्ट अटैक से हो गयी. उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी. हालांकि राष्ट्रपति के संबोधन के बाद इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी गयी कि मृतकों की संख्या पांच तक पहुंच चुकी है. चीली के लापेल शहर में कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
राष्ट्रीय त्योहार के दौरान समुद्र तट पर जुटे थे लोग
यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब चिली की जनता पिछले एक सप्ताह से राष्ट्रीय छुट्टी मनाने मनाने के लिए समुद्र के तट पर जा रही है. वहां यह उत्सव एक सप्ताह तक चलता है. इस राष्ट्रीय त्योहार को वहां फिस्टेस पेट्रियास के नाम से जाना जाता है.
महत्वपूर्ण बात यह कि यह त्योहार सिर्फ चीली ही नहीं उस भूभाग के कई दूसरे देशों में भी मनाया जाता है. पेरू, हवाई, कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में व न्यूजीलैंड में यह त्योहार मनाया जाता है.
न्यूजीलैंड के प्रशासन ने इस भूकंप के बाद अपने नागरिकों के चेतावनी जारी किया है. उन्होंने कहा कि अचानक व अनुमान से परे पानी का तेज झोंके आ सकते हैं, जिससे लोगों को क्षति हो सकती है. एक स्कूल को वहां इस हादसे के बाद खाली भी कराया गया है.
भूकंप के ये झटके कई दूसरे हिस्सों में भी महसूस किये गये. जैसे मेनदोजा व ब्यूइनोस ऐयरेस में. इन इलाकों में कई इमारतों को खाली कराया गया है.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, कब कितनी तीव्रता व भूतल से कितनी गहरायी में आया भूकंप :
16 सितंबर : समय 22.54.33 बजे : 8.3 तीव्रता : गहराई 25 किमी नीचे
16 सितंबर : समय 22.59.13 बजे : 6.4 तीव्रता : गहराई 22 किमी नीचे
16 सितंबर : समय 23.18.42 बजे : 7.0 तीव्रता : गहराई 30.9 किमी नीचे
17 सितंबर : समय 01.41.09 बजे : 6.4 तीव्रता : गहराई 35 किमी नीचे
17 सितंबर : समय 03.55.06 बजे : 6.5 तीव्रता : गहराई 35 किमी नीचे
17 सितंबर : समय 04.10.30 बजे : 6.7 तीव्रता : गहराई 30.1 किमी नीचे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola