पूर्वी इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

Published at :16 Sep 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

जकार्ता : पूर्वी इंडोनेशिया में आज 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है. भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि सुलावेसी द्वीप समूह और हाल्महेरा के बीच भूकंप मोलुक्का सागर के अंदर […]

विज्ञापन
जकार्ता : पूर्वी इंडोनेशिया में आज 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है. भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि सुलावेसी द्वीप समूह और हाल्महेरा के बीच भूकंप मोलुक्का सागर के अंदर 52 किलोमीटर की गहराई पर ग्रीनविचमीन समय के अनुसार सात बजकर 40 मिनट पर आया. इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिक एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद रियादी ने कहा कि हाल्महेरा में भूकंप का तगडा झटका महसूस किया गया. उन्होंने साथ ही कहा कि तत्काल किसी के हताहत होने और नुकसान की सूचना नहीं है और सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola