सऊदी अरब : मक्‍का के मुख्‍य मस्जिद में क्रेन गिरी, 65 की मौत

Published at :11 Sep 2015 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी अरब : मक्‍का के मुख्‍य मस्जिद में क्रेन गिरी, 65 की मौत

रियाद : सऊदी अरब के मक्‍का शहर से एक बड़े हादसे की खबर मिल रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार मक्‍का के एक मुख्‍य मस्जिद में क्रेन के गिर जाने से 65 लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि मुख्‍य मस्जिद के परिसर में एक निमार्ण कार्य चल रहा था. इसी […]

विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब के मक्‍का शहर से एक बड़े हादसे की खबर मिल रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार मक्‍का के एक मुख्‍य मस्जिद में क्रेन के गिर जाने से 65 लोगों की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि मुख्‍य मस्जिद के परिसर में एक निमार्ण कार्य चल रहा था.

इसी बीच मस्जिद में लगभग 1000 की संख्‍या में लोग नमाज अदा कर रहे थे और क्रेन मस्जिद में गिर गयी. ऐसी खबर आ रही है कि क्रेन तेज आंधी की वजह से मस्जिद में गिर गयी और यह भयानक हादसा हुआ. फिलहाल मौके पर राहत कार्य चल रहे हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola