नाइजीरिया में बोको हराम ने करीब 80 लोगों की हत्या की
Updated at : 01 Sep 2015 4:06 PM (IST)
विज्ञापन

कानो : संदिग्ध बोको हराम के घुडसवार बंदूकधारियों ने सप्ताहांत में नाइजीरिया के अशांत उत्तरपूर्व के तीन गांवों में लगभग 80 लोगों की हत्या कर दी है. यह जानकारी सतर्कता समिति के सदस्य और निवासियों ने आज दी. अतिवादी समूह द्वारा किया गया यह हमला छह वर्ष से जारी उग्रवाद का हालिया खूनखराबा था जिसका […]
विज्ञापन
कानो : संदिग्ध बोको हराम के घुडसवार बंदूकधारियों ने सप्ताहांत में नाइजीरिया के अशांत उत्तरपूर्व के तीन गांवों में लगभग 80 लोगों की हत्या कर दी है.
यह जानकारी सतर्कता समिति के सदस्य और निवासियों ने आज दी. अतिवादी समूह द्वारा किया गया यह हमला छह वर्ष से जारी उग्रवाद का हालिया खूनखराबा था जिसका उद्देश्य अस्थिर क्षेत्र में एक इस्लामिक स्टेट बनाने का है.
बोको हराम के साथ संघर्ष करने वाले बाबाकुरा कोलो ने बताया कि शुक्रवार को बोरनो स्टेट के बानू गांव में किये गये हमले में 68 व्यक्ति मारे गये, जबकि निवासियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो अन्य गांवों में 11 अन्य लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.कोलो ने बताया, ‘‘हमें शुक्रवार देर रात बानू गांव में हमले की खबर मिली जहां पर बोको हराम के बंदूकधारी घोडों पर सवार होकर आए और ग्रामीणों पर गोलीबारी की. हमले में 68 व्यक्ति मारे गये.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




