भारत में 41 लाख लोगों को स्मृतिक्षय की समस्या :रिपोर्ट

Published at :25 Aug 2015 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में 41 लाख लोगों को स्मृतिक्षय की समस्या :रिपोर्ट

लंदन : दुनिया भर में करीब 4.7 करोड़ लोग डिमेंशिया या स्मृतिक्षय के शिकार हैं जिनमें से 41 लाख केवल भारत में हैं. एक नयी रिपोर्ट में इस खुलासे के साथ यह भी कहा गया है कि 2050 तक दुनिया में इस समस्या से पीडित लोगों की आधी संख्या केवल एशिया में होगी. किंग्स कॉलेज […]

विज्ञापन

लंदन : दुनिया भर में करीब 4.7 करोड़ लोग डिमेंशिया या स्मृतिक्षय के शिकार हैं जिनमें से 41 लाख केवल भारत में हैं. एक नयी रिपोर्ट में इस खुलासे के साथ यह भी कहा गया है कि 2050 तक दुनिया में इस समस्या से पीडित लोगों की आधी संख्या केवल एशिया में होगी.

किंग्स कॉलेज लंदन के नेतृत्व में जारी ‘वर्ल्ड अल्झाइमर रिपोर्ट 2015′ के मुताबिक दुनियाभर में करीब 4.68 करोड़ लोग डिमेंशिया ग्रस्त हैं. यह संख्या हर 20 साल में करीब दोगुनी होने का अनुमान लगाया गया है और इस हिसाब से 2030 तक यह आंकडा 7.47 करोड़ और 2050 तक 13.15 करोड़ हो सकता है.
अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पता लगाया कि हर साल दुनियाभर में डिमेंशिया के 99 लाख से अधिक मामले सामने आते हैं. रिपोर्ट बताती है कि 2015 में पूर्वी एशिया में डिमेंशिया से पीडित सर्वाधिक लोग रहते हैं और यह संख्या 98 लाख है. इसके बाद पश्चिम यूरोप में डिमेंशिया पीडित लोगों की संख्या 74 लाख है.
देशों के अनुसार देखें तो 2015 में दस देश ऐसे हैं जहां डिमेंशिया पीडितों की संख्या दस लाख से अधिक है. इनमें चीन :95 लाख:, अमेरिका :42 लाख:, भारत :41 लाख:, जापान :31 लाख:, ब्राजील :16 लाख:, जर्मनी :16 लाख:, रुस :13 लाख:, इटली :12 लाख:, इंडोनेशिया :12 लाख: और फ्रांस :12 लाख: हैं. ये अनुमान किंग्स कॉलेज लंदन के ग्लोबल ऑब्सर्वेटरी फॉर एजिंग एंड डिमेंशिया केयर के प्रोफेसर मार्टिन प्रिंस की अगुवाई में हुए नये अनुसंधान के नतीजों पर आधारित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola