डेटिंग वेबसाइट लीक मामला : दो यूजर्स ने की आत्‍महत्‍या

Published at :25 Aug 2015 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
डेटिंग वेबसाइट लीक मामला : दो यूजर्स ने की आत्‍महत्‍या

ऑन लाइन डेटिंग वेबसाइट लीक मामले में एक बड़ी खबर है कि इसके दो यूजर्सों ने आत्‍महत्‍या कर ली है. बताया जा रहा है कि ऑल लाइन डेटिंग साइट एसले मेडिसन की हैंकिंग में जिन दो शख्‍सों का नाम उजागर हुआ था उसमें दो ने आत्‍महत्‍या कर ली है. इधर डेटिंग साइट के मालिक ने […]

विज्ञापन

ऑन लाइन डेटिंग वेबसाइट लीक मामले में एक बड़ी खबर है कि इसके दो यूजर्सों ने आत्‍महत्‍या कर ली है. बताया जा रहा है कि ऑल लाइन डेटिंग साइट एसले मेडिसन की हैंकिंग में जिन दो शख्‍सों का नाम उजागर हुआ था उसमें दो ने आत्‍महत्‍या कर ली है. इधर डेटिंग साइट के मालिक ने हैकरों के बारे में जानकारी देने के लिए 5 लाख डॉलर इनाम की घोषणा की है.

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ऑन लाइन डेटिंग साइट एसले मेडिसन को हैक कर ली गयी थी और कई गुप्त सूचनाएं सार्वजनिक कर दी गयी थी. इस खबर के बाद गुप्त रूप से डेटिंग करने वाले शख्स परेशानी में आ गये हैं. इधर खबर है कि ऑन लाइन डेटिंग करने वाले लगभग 3 करोड़ 30 लाख अकाउंट लीक हो चुके हैं. हैकिंग के बाद सभी यूजर्स के गुप्‍त रिकार्डस सार्वजनिक हो गये. कनाडा की इस डेटिंग साइट पर डेटिंग करने वाले लोगों के नाम, पहचान ऑनलाइन सार्वजनिक हो गये.
* दो लाख से अधिक भारतीयों के अकाउंट
इस ऑनलाइन वेबसाइट से बड़ी संख्‍या में भारतीय लोग भी जुडे हुए हैं. मीडिया में चल रही खबरों की माने तो ऑन लाइन डेटिंग साइट एसले मेडिसन से लगभग 2 लाख 75 हजार भारतीय भी जुडे हुए थे. हैकिंग मामला सामने आने के बाद उनके भी गुप्‍त रिकार्ड सार्वजनिक होने के खतरे बढ़ गये हैं. बताया जा रहा है कि हैकरों ने कुछ यूजर्स के गुप्‍त रिकार्ड रविवार को सार्वजनिक कर दिये हैं.
कई दिलचस्प खुलासे
इस वेबसाइट पर 1.2 मिलियन प्रोफाइल ब्रिटेन के पते पर रजिस्टर्ड हैं. हालांकि इन प्रोफाइलों की पडताल में यह भी पाया गया है कि बहुत सारे लोगों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फेक प्रोफाइल बना रखा है. इस वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाने के लिए लोगों को डेट ऑफ बर्थ, शहर का नाम, राज्य व देश का नाम लिखना होता है. साथ ही उसे अपने लिंग व रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताना होता है. इस वेबसाइट पर 24 मिलियन खाते सही इमेल से रजिस्टर्ड हैं, जबकि 12 मिलियन प्रोफाइल गलत सूचनाओं पर रजिस्टर्ड है. वेबसाइट पर रजिस्टर्ड 31 मिलियन खाताधारक ने खुद को पुरुष बताया है, जबकि पांच मिलियन ने खुद को महिला बताया है. हर चौथे में एक खुद को सिंगल बताता है. ऐसे में पूरी तरह से यह भी नहीं कहा जा सकता है कि इस वेबसाइट पर डेटिंग करने वाला हर शख्स अपने पार्टनर को धोखा दे रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola