आईएसआईएस महिलाओं को कर रहा है ''सेक्‍स गुलाम'' बनने पर मजबूर

Published at :21 Aug 2015 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
आईएसआईएस महिलाओं को कर रहा है ''सेक्‍स गुलाम'' बनने पर मजबूर

दुनिया में दहशत का प्रयाय बन चुका इस्‍लामिक स्‍टेट की बर्बरता का एक और उदाहरण सामने आया है. एक अंग्रेजी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की खबरों की मानें तो आईएस महिलाओं को सेक्‍स गुलाम बनने पर मजबूर कर रहा है. आईएस के आतंकियों की हैवानियत देखिये, सीरिया के लगभग एक तिहाई यहूदियों का सफाया कर दिया […]

विज्ञापन

दुनिया में दहशत का प्रयाय बन चुका इस्‍लामिक स्‍टेट की बर्बरता का एक और उदाहरण सामने आया है. एक अंग्रेजी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की खबरों की मानें तो आईएस महिलाओं को सेक्‍स गुलाम बनने पर मजबूर कर रहा है. आईएस के आतंकियों की हैवानियत देखिये, सीरिया के लगभग एक तिहाई यहूदियों का सफाया कर दिया गया है. इसके अलावा यहूदी महिलाओं के साथ उनकी बर्बरता बढ़ती जा रही है.

अंग्रेजी अखबार के अनुसार आईएस के आतंकी महिलाओं के साथ तरह-तरह के जुल्‍म कर रहे हैं. उन्‍हें सेक्‍स गुलाम बनने पर मजबूर कर रहे हैं. महिलाओं के साथ आतंकी रेप करते हैं और उन्‍हें सेक्‍स गुलाम की तरह रखते हैं. अंग्रेजी अखबार की खबरों के अनुसार आईएस के चंगुल से कुछ महिलाएं भागने में कामयाब हुई हैं उन्‍होंने ही बताया कि उनके साथ आईएस के आतंकी कितनी बर्बरता के साथ पेश आते हैं. यही नहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आईएस के आतंकी महिलाओं की खरीद बिक्री भी करते हैं.

* 10 बंधकों को उठाया था बम से
आईएसआईएस की बर्बरता दुनिया में किसी से छुपा नहीं है. कुछ ही दिनों पहले इस्लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) ने 10 बंधकों को बम से उड़ा दिया था. आईएस ने सभी बंधकों को आईईडी बम से उडा़या. आतंकी संगठन से सभी बंधकों को बम से उड़ाते हुए वीडियो भी जारी किया. वीडियो देखने के बाद आईएसआईएस का आतंक साफ नजर आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola