प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बैंकॉक धमाके की निंदा की

Published at :17 Aug 2015 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बैंकॉक धमाके की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम बैंकॉक में हुए शक्तिशाली बम धमाके की निंदा की है. उन्‍होंने कहा, मैं दृढ़ता से बैंकॉक में हुए विस्फोट की निंदा करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी दो दिवसीय अरब दौरे पर हैं. उन्‍होंने वहीं से बैंकॉक […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम बैंकॉक में हुए शक्तिशाली बम धमाके की निंदा की है. उन्‍होंने कहा, मैं दृढ़ता से बैंकॉक में हुए विस्फोट की निंदा करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी दो दिवसीय अरब दौरे पर हैं. उन्‍होंने वहीं से बैंकॉक में हुए बम धमाके पर ट्विटर के जरिये संवेदना जतायी है.

गौरतलब हो कि थाईलैंड की राजधानी में एक हिन्दू मंदिर के बाहर आज हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि चिडलोम जिले में स्थित एरावन मंदिर के बाहर स्थानीय समय के अनुसार शाम सात बजे के करीब विस्फोट हुआ.

भगवान ब्रह्मा का यह मंदिर बैंकाक के व्यावसायिक गढ़ के मुख्य मार्ग पर स्थित है और इसके आसपास तीन बडे शॉपिंग मॉल हैं. थाई टीवी के अनुसार, शाम को भीड़-भाड़ के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए और 80 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola