रमजान के बाद पाक में फिर शुरु हुआ फांसी देने का सिलसिला
Updated at : 27 Jul 2015 3:54 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज हत्या के दो दोषियों को फांसी पर लटका दिया। पिछले सप्ताह रमजान के पवित्र माह के खत्म होने के बाद सरकार ने एक माह के अंतराल के बाद फांसी देने का सिलसिला एक बार फिर शुरु कर दिया. पंजाब के सबसे बडे शहर मुल्तान के सेंट्रल जेल में दोनों को फांसी […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज हत्या के दो दोषियों को फांसी पर लटका दिया। पिछले सप्ताह रमजान के पवित्र माह के खत्म होने के बाद सरकार ने एक माह के अंतराल के बाद फांसी देने का सिलसिला एक बार फिर शुरु कर दिया. पंजाब के सबसे बडे शहर मुल्तान के सेंट्रल जेल में दोनों को फांसी पर लटका दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों कैदी हत्या के मामले में दोषी ठहराये गये थे.
पाकिस्तान ने पेशावर के स्कूल में हुए हमले के बाद फिर से फांसी देना शुरु किया था और तब से कम से कम 176 कैदियों को फांसी पर लटकाया जा चुका है. सरकार ने 13 जून को रमजान से पहले एक माह के लिए फांसी की सजा को रोकने का निर्णय लिया था.यूरोपीय संघ (ईयू) और मानवाधिकार समूह फांसी की सजा का विरोध करते हैं. करीब 8,000 दोषसिद्ध कैदी देश के विभिन्न जेलों में बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




