रक्षा विधेयक पर जापानी संसद में हंगामा

तोक्यो : रक्षा विधेयक को लेकर जापानी सांसद में जोरदार हंगामा किया गया. आमतौर जापानी सांसद को सुव्यस्थित मानी जाती है, लेकिन आज यहां हंगामा देखा गया. विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे को विवादास्पद सुरक्षा विधयकों पर रोकने की नाकाम कोशिश की. दर्जनों नेताओं ने जापानी सेना की भूमिका को मजबूत करने वाले विधेयक […]
तोक्यो : रक्षा विधेयक को लेकर जापानी सांसद में जोरदार हंगामा किया गया. आमतौर जापानी सांसद को सुव्यस्थित मानी जाती है, लेकिन आज यहां हंगामा देखा गया. विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे को विवादास्पद सुरक्षा विधयकों पर रोकने की नाकाम कोशिश की.
दर्जनों नेताओं ने जापानी सेना की भूमिका को मजबूत करने वाले विधेयक को जबरन पारित किए जाने का विरोध किया. उन्होंने इसे देश के शांतिवादी संविधान का उल्लंघन बताया. अध्यक्ष यासुकाजू हामदा के वोट का आह्वान किए जाने के कुछ ही समय बाद सांसदों ने ‘आबे की राजनीति नहीं चलेगी’, और ‘जबरन फैसला नहीं’ के नारे लगाए. हालांकि, उनके एलडीपी सहकर्मियों ने वोट के लिए जोर डाला जिसमें वे सहजता से जीत गए.
मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के प्रमुख कत्सुया ओकादा ने कहा, यह हमारी रक्षा नीतियों को बिल्कुल ही बदल देगा. इसके असंवैधानिक होने की भी संभावना है. उन्होंने कहा, मैं इन विधेयकों का पुरजोर विरोध करता हूं जो समिति द्वारा जबरन थोपे जा रहे. कल करीब 20,000 लोगों ने बदलावों के खिलाफ रैली की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




