अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए हमले में 12 लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी और उत्तरी भागों में दो स्थानों पर सड़क किनारे हुए बम विस्फोटों में कम से कम 12 नागरिक मारे गए. यह जानकारी अफगान सुरक्षा अधिकारियों ने दी. कापिसा प्रांत के प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल करीब फयेक ने बताया कि सडक किनारे हाल ही में लगाए गए बम के धमाके की […]
विज्ञापन
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी और उत्तरी भागों में दो स्थानों पर सड़क किनारे हुए बम विस्फोटों में कम से कम 12 नागरिक मारे गए. यह जानकारी अफगान सुरक्षा अधिकारियों ने दी.
कापिसा प्रांत के प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल करीब फयेक ने बताया कि सडक किनारे हाल ही में लगाए गए बम के धमाके की चपेट में आने से वैन में सवार 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम सात अन्य घायल हो गए.फयेक ने बताया कि हमला तगाब जिले में हुआ जहां उग्रवादी सक्रिय हैं और अकसर अफगान सुरक्षा बलों पर हमला करते हैं.
प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता सैयद सरवर हुसैनी ने बताया कि कुंदुज प्रांत में हुई एक अन्य घटना में पुलिस वाहन सडक किनारे लगे बम की चपेट में आ गया जिसमें दो लोग मारे गए. हुसैनी ने बताया कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए.हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




