नेपाल में फिर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल में आज भूकंप के दो मध्य झटके महसूस किए गए. करीब सात हफ्ते पहले हिमलायी राष्ट्र के इतिहास का सबसे बदतर जलजला आया था जिसमें 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, सुबह छह बजे 4.2 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र नुवाकोट […]
विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल में आज भूकंप के दो मध्य झटके महसूस किए गए. करीब सात हफ्ते पहले हिमलायी राष्ट्र के इतिहास का सबसे बदतर जलजला आया था जिसमें 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, सुबह छह बजे 4.2 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र नुवाकोट जिले में था.
एक अन्य 4.1 तव्रीता का झटका दोपहर तीन बजे दर्ज किया गया. इसका केंद्र दोलखा जिले में था. नेपाल में 25 अप्रैल को आए जलजले के बाद चार या इससे ज्यादा तीव्रता वाले के भूकंप के झटकों की संख्या 316 पहुंच गई है.
25 अप्रैल के भूकंप में 9,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और 21,000 के करीब लोग जख्मी हुए थे. इसके अलावा बडे पैमान पर तबाही मची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










