सऊदी अरब में शिया मस्जिद में विस्फोट, आत्मघाती बम हमले का शक
Updated at : 22 May 2015 7:21 PM (IST)
विज्ञापन

रियाद : सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में एक शिया मस्जिद के भीतर विस्फोट की खबर है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि यह आत्मघाती बम हमला था.सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में पहले भी सुन्नी चरमपंथियों ने जातीय तनाव पैदा करने का प्रयास किया है. बीते नवंबर महीने में गोलीबारी भी हुई थी. इस इलाके […]
विज्ञापन
रियाद : सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में एक शिया मस्जिद के भीतर विस्फोट की खबर है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि यह आत्मघाती बम हमला था.सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में पहले भी सुन्नी चरमपंथियों ने जातीय तनाव पैदा करने का प्रयास किया है. बीते नवंबर महीने में गोलीबारी भी हुई थी. इस इलाके में बडी संख्या में शिया आबादी है.
गृह मंत्रालय ने कहा कि शिया बहुमत वाले कातिफ जिले के कुदेह इलाके में मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बडा धमाका हुआ है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि इस धमाके में कम से कम चार नमाजियों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं.
कातिफ स्थित अस्पताल ने इस हमले के बाद लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया तथा छुट्टी पर चल रहे कर्मचारियों को भी बुला लिया है.
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच शुरु हो गई है और आगे विस्तृत जानकारी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




