मदर टेरेसा को 2016 में दी जाएगी संत की उपाधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 9:40 AM
वेटिकन सिटी : एक शीर्ष कैथोलिक धर्मगुरु के मुताबिक मदर टेरेसा को संत की उपाधि सितंबर 2016 में दी जानी है. आर्चबिशप सल्वाटोर फिसिचेल्ला के हवाले से इतालवी मीडिया ने आज रोम में नगर निगम अधिकारियों से कहा कि पोप फ्रांसिस नन को कलकत्ता के गरीबों के लिए काम करने को लेकर संत की उपाधि […]
वेटिकन सिटी : एक शीर्ष कैथोलिक धर्मगुरु के मुताबिक मदर टेरेसा को संत की उपाधि सितंबर 2016 में दी जानी है. आर्चबिशप सल्वाटोर फिसिचेल्ला के हवाले से इतालवी मीडिया ने आज रोम में नगर निगम अधिकारियों से कहा कि पोप फ्रांसिस नन को कलकत्ता के गरीबों के लिए काम करने को लेकर संत की उपाधि से विभूषित करेंगे.
यह आगामी जुबली ईयर के हिस्से के तहत मनाया जाएगा. हालांकि, एक वेटिकन प्रवक्ता ने बताया कि संत की उपाधि विभूषित करने को अभी मंजूरी नहीं मिली है और इस बारे में बात करनी जल्दबाजी होगी कि इसके लिए तारीख तय हो गई है. टेरेसा की याद में एक समारोह पांच सितंबर 2016 को होने का कार्यक्रम है.
आर्चबिशप ने कहा कि उन्हें अगले साल चार सितंबर को संत की उपाधि से विभूषित किया जाएगा. 2003 में रोम में टेरेसा की धन्य घोषणा (बिटीफिकेशन) मनायी गयी थी. यह संत की उपाधि दिये जाने की ओर प्रथम कदम है. मदर टेरेसा को गरीब, बीमार, वृद्ध और बेसहारा लोगों की सेवा करने को लेकर 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










