ट्रंप और नेतन्याहू को मारने वाले को मिलेगा अरबों का इनाम! ईरान कर रहा संसद में बिल लाने की तैयारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 May 2026 9:26 PM

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो- एएनआई

Iran US Tensions: अमेरिका और इजराइल से बढ़ते तनाव के बीच ईरान संसद में एक ऐसा बिल लाने की तैयारी हो रही है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 4.60 अरब रुपये का इनाम देने का प्रस्ताव रखा गया है.

विज्ञापन

Iran US Tensions: ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की सीधी जंग भले ही रुकी हुई है, लेकिन तनाव चरम पर है. आए दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर हमले की धमकी देते रहते हैं. इस बीच ईरान की संसद एक ऐसे कानून पर चर्चा कर रही है, जिस के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या के लिए भारी इनाम देगा. ईरान में फरवरी में हुए हवाई हमले में उसके सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत और ईरान में मची तबाही से पूरे देश में उबाल है.

ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने कहा कि सांसद इस्लामिक गणराज्य की सैन्य और सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई नामक एक विधेयक तैयार कर रहे हैं. प्रस्ताव के मुताबिक जो भी व्यक्ति या संगठन डोनाल्ड ट्रंप या बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करेगा उसे 50 मिलियन यूरो (करीब 4 अरब 59 करोड़ 97 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा.

संसद में जल्द हो सकता है मतदान

रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य महमूद नबाविय (Mahmoud Nabavian) ने कहा कि संसद जल्द ही इस प्रस्ताव पर मतदान करेगी. उन्होंने दावा किया कि ट्रंप, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर 28 फरवरी के उस हमले के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हुई थी.

ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

ईरान इससे पहले भी ट्रंप की हत्या पर ईनाम की घोषणा कर चुका है. ईरान से जुड़े ब्लड कोवेनेंट नाम के एक अभियान ने दावा किया है कि उसने ट्रंप की हत्या के लिए 27 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम जुटाई है. इस पर बीते साल डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान उनकी हत्या की धमकियों को अमल में लाने की कोशिश करता है, तो अमेरिका बहुत सख्त आदेश जारी करेगा जिससे ईरान को धरती के नक्शे से मिटाया जा सकता है. ईरान के साथ सीधी जंग छिड़ने के बाद भी ट्रंप कई बार धमकी दे चुके हैं कि अगर ईरान अमेरिका के साथ शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता है तो तेहरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

फिर ईरान पर हमले को तैयार थे ट्रंप!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर हमला करने को तैयार था, लेकिन कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमिरात के अनुरोध पर अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत जारी है और दोनों पक्ष एक स्वीकार्य समझौते के करीब हैं. उन्होंने साफ किया कि किसी भी समझौते में ईरान के पास परमाणु हथियार न होना शामिल होगा. ट्रंप ने अमेरिकी सेना को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि बातचीत विफल हुई तो पूर्ण पैमाने पर हमला किसी भी समय किया जा सकता है.

Also Read: रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में इस दिन आएंगे भारत, BRICS समिट में होंगे शामिल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola