छह साल के लंबे अंतराल के बाद टि्वटर पर बराक ओबामा
Updated at : 19 May 2015 10:20 AM (IST)
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर आ गये हैं. बराक ने ट्विटर पर छह साल बाद वापसी की उन्होंने लिखा ‘हेलो ट्विटर, मैं बराक.. रीयली! छह साल बाद फाइनली मुझे अपना अकाउंट मिल गया.’ बराक ओबामा की टि्वटर पर पहली फॉलोवर बनी अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा काफी कम समय में […]
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर आ गये हैं. बराक ने ट्विटर पर छह साल बाद वापसी की उन्होंने लिखा ‘हेलो ट्विटर, मैं बराक.. रीयली! छह साल बाद फाइनली मुझे अपना अकाउंट मिल गया.’
बराक ओबामा की टि्वटर पर पहली फॉलोवर बनी अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा काफी कम समय में ओबामा को लगभग 15 लाख से ज्यादा लोग फोलो कर रहे हैं. इसके बाद वाइस प्रेसिडेंट जो बिडेन ने फॉलो किया. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा @BarrackObama और @WhiteHouse के नाम ट्वीट करते थे. उनके ट्वीट ‘BO’ के नाम से हस्ताक्षरित होते थे. इसके अलावा ट्वीट स्टॉफ भी करते थे.
बराक ओबामा का टि्वटर पर आना इस बात की गवाही देता है कि सोशल मीडिया अब एक मजबूत माध्यम बन गया है जहां नेताओं को अपनी बात कहने और अपनी जनता तक पहुंच बनाने में मदद मिलती है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अहमियत को बहुत पहले समझ चुके थे इसलिए आज मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले नेताओं में एक माने जाते हैं.
Hello, Twitter! It's Barack. Really! Six years in, they're finally giving me my own account.
— President Obama (@POTUS44) May 18, 2015
बराक ओबामा भले ही छह साल के लंबे अंतराल के बाद इस माध्यम पर सक्रिय रूप से आये हो लेकिन कम समय में उनके ट्वीट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस माध्यम का उपयोग पूरी सक्रियता से करेंगे. हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से ओबामा के टि्वटर पर आने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




