दूरदर्शन और चीन का सरकारी सीसीटीवी मिलकर बनायेंगे कार्यक्रम
Updated at : 15 May 2015 4:39 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : दूरदर्शन और चीन के सरकारी सीसीटीवी ने टेलीविजन कार्यक्रमों के आदान-प्रदान, परस्पर हितों की थीम पर सह निर्माण को बढावा देने और तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के बीच फिल्मों से लेकर टेलीविजन सह निर्माण तक दोनों […]
विज्ञापन
बीजिंग : दूरदर्शन और चीन के सरकारी सीसीटीवी ने टेलीविजन कार्यक्रमों के आदान-प्रदान, परस्पर हितों की थीम पर सह निर्माण को बढावा देने और तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के बीच फिल्मों से लेकर टेलीविजन सह निर्माण तक दोनों देशों के बीच सहयोग व्यापक करने के लिए बातचीत होने के बाद समझौते पर प्रसार भारती के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जवाहर सरकार और उनके चीनी समकक्ष ने हस्ताक्षर किए.
सरकार ने बताया कि इस समझौते के तहत दूरदर्शन और सीसीटीवी अपने कार्यक्रमों का मुफ्त में आदान प्रदान कर सकेंगे. दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढावा देने के उद्देश्य से संस्कृति और पर्यटन संबंधी कार्यक्रमों का आदान प्रदान किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




