अब एक घंटे में चल जायेगा चिकनगुनिया का पता
Updated at : 13 May 2015 1:50 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : शोधकर्ताओं ने एक नये उपकरण का विकास किया है, जिससे गर्भ जांच की तरह कई दिनों के बजाय महज एक घंटे में चिकनगुनिया का पता लगाया जा सकेगा. जर्नल ऑफ मेडिकल एंटोमलॉजी में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अमेरिकी सैन्य चिकित्सा शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने चिकनगुनिया का पता लगाने के लिए की […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : शोधकर्ताओं ने एक नये उपकरण का विकास किया है, जिससे गर्भ जांच की तरह कई दिनों के बजाय महज एक घंटे में चिकनगुनिया का पता लगाया जा सकेगा.
जर्नल ऑफ मेडिकल एंटोमलॉजी में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक अमेरिकी सैन्य चिकित्सा शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने चिकनगुनिया का पता लगाने के लिए की जाने वाले जांच प्रविधि में परिवर्तन किया है.
इससे स्वास्थ्यकर्मियों के पास बहुत जल्द मरीजों के शरीर में चिकनगुनिया के लिए जिम्मेदार ‘सीएचआइकेवी’ विषाणु के मौजूदगी की जांच करने का विकल्प होगा. शोधकर्ताओं ने कहा है कि नये उपकरण को व्यवहार में लाये जाने के बाद लोगों को कई दिनों यहां तक कि कई सप्ताहों तक इंतजार नहीं करना पडेगा.
इसमें गर्भ जांच की तरह का ही एक रासायनिक डिपस्टिक प्रयोग में लाया जाता है.इस रोग के लिए अभी किसी तरह के टीके या निश्चित उपचार प्रविधि की खोज नहीं हुई है. ऐसे में अगर रिपोर्ट में चिकनगुनिया की पुष्टि हो जाती है तो इसे जल्द नियंत्रण में लाने के प्रयास किये जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




