सिंगापुर की 50वीं वर्षगांठ की खूबसूरती बढाएंगीं भारतीय साडियां
Updated at : 10 May 2015 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

सिंगापुर: सिंगापुर की 50वीं वर्षगांठ का जश्न भारतीय महिलाओं का एक समूह कुछ अलग ही अंदाज में मनाने वाला है. ये महिलाएं साडी पहनकर इस द्वीप के 50 मशहूर स्थलों पर अपनी तस्वीरें खिंचवाएंगी. ‘50 साडी शेड्स ऑफ सिंगापुर’ का विचार रखने वाली रुबी शेखर ने कहा, ‘‘डिजाइनरों द्वारा साडी की आधुनिक तरीके से व्याख्या […]
विज्ञापन
सिंगापुर: सिंगापुर की 50वीं वर्षगांठ का जश्न भारतीय महिलाओं का एक समूह कुछ अलग ही अंदाज में मनाने वाला है. ये महिलाएं साडी पहनकर इस द्वीप के 50 मशहूर स्थलों पर अपनी तस्वीरें खिंचवाएंगी.
‘50 साडी शेड्स ऑफ सिंगापुर’ का विचार रखने वाली रुबी शेखर ने कहा, ‘‘डिजाइनरों द्वारा साडी की आधुनिक तरीके से व्याख्या करने, बॉलीवुड की अभिनेत्रियों द्वारा इसे अक्सर बडे समारोहों में पहने जाने तथा अन्य कारणों के चलते भारत में साडी की लोकप्रियता में खासी वृद्धि हुई है.’’रुबी ने साडी के प्रति अपने प्रेम और रंगबिरंगी साडियां पहनी अपनी सहेलियों की तस्वीरों को साझा करने के लिए पिछले साल डिम्यूर ड्रेप्स नाम से फेसबुक पेज शुरु किया था. उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहती थी कि सिंगापुर में भी भारतीयों की रुचि साडी में जागे. मुङो लगा कि मैं सोशल मीडिया के जरिए ऐसा कर सकती हूं.’’
द संडे टाइम्स ने रुबी के हवाले से कहा है ‘‘तब मैंने सोचा कि यदि सिंगापुर भर में साडी पहनी महिलाओं की तस्वीरें ली जाएं तो यह सिंगापुर की 50वीं वर्षगांठ के साथ साथ साडी की खूबसूरती का जश्न मनाने के लिए एक मजेदार और अर्थपूर्ण तरीका होगा.’’रुबी के साथ साडी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए 50 महिलाएं तैयार हो गईं. अभी तक उन्होंने 28 तस्वीरें ले ली हैं. बाकी तस्वीरें अगले माह के अंत तक ले ली जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




